फ़िल्म टीवी जगत के कलाकार और नेता माहिम के एको फ्रेंडली गणपति पंडाल में आये।
माहिम के सिंधी विवेकानंद सोसाइटी के गिरीश कृष्णानी ने अपनी सोसाइटी के १४० परिवार के साथ गणपति फेस्टिवल के ५० साल पुरे किये। इस साल इन्होने एको फ्रेंडली गणपति बनाई जिसके दर्शन के लिए टीवी ,फिल्म जगत से कलाकार और विधायक ,नेता और वरिष्ठ अधिकारी आये। आदित्य पंचोली ,महेश मांजरेकर , दया ,विधायक असलम शेख ,ब्राईट के योगेश लखानी ,कृपा शंकर सिंह ,सचिन भाई अहीर ,शाइना एन सी ,भाई जगताप ,आसिफ़ भामला , एम एस बिट्टा बाप्पा का आशीर्वाद लेने आये। फ़िल्म भागते रहो की टीम से अभय ,रिया ,सुनील तिवारी और प्रफुल तिवारी आये वहीँ फ़िल्म गेम पैसा लड़की से अतुल पटेल, दीपांश गर्ग और सेज़ल शर्मा आये। ये १४० सिंधी फॅमिली हर साल १०,००० गणेश भक्तों के लिए खुद खाना बनाकर खिलाते हैं। रिटायर्ड ऐ सी पी जो गायकवाड़ इस सोसाइटी में होनेवाली गणपति फेस्टिवल की सारी तैयारी कराते हैं। अहसान कुरैशी ने गणपति में सारे मेहमानों को खूब हसाया।
shootout by vijay tasveer from Bollywood news station
No comments:
Post a Comment