Friday, 16 September 2022

हिंदुस्तानी सभ्यता और संस्कृती के प्रतीक १४० करोड़़ के भावी प्रधानमंत्रीमाननीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी को सर्व देशवासीओं की जन्म दिन की ह्यर्दिक शुभेच्छा दिर्घायु की प्रार्थना की भाजपा फले और फूले71 साल के हुए पीएम मोदी, पीएम नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और वह 71 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। पीएम मोदी के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने... 💐💐मन की बात💐💐पीएम मोदी के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। #Northmumbaiwishesmodiji#Tasveernewsstation

हिंदुस्तानी सभ्यता और संस्कृती के प्रतीक १४० करोड़़ के भावी प्रधानमंत्री
माननीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी को सर्व देशवासीओं की 
जन्म दिन की ह्यर्दिक शुभेच्छा दिर्घायु की प्रार्थना की भाजपा फले और फूले
71 साल के हुए पीएम मोदी, 

पीएम नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और वह 71 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। पीएम मोदी के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...
 💐💐मन की बात💐💐

पीएम मोदी के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पीएम मोदी के बर्थडे पर भाजपा ने रिकॉर्ड टीकाकरण से लेकर ब्लड डोनेशन कैंप तक की तैयारी की है। भाजपा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भाजपा ने 20 दिन के एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है। इसे सेवा और समर्पण अभियान का नाम दिया गया है। ये अभियान 7 अक्तूबर को खत्म होगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। इस दौरान रिकॉर्ड 1.5 करोड़ लोगों को टीका लगाने की तैयारी है। साथ ही पार्टी इस दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी। मोदी 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले सात साल से प्रधानमंत्री हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम मोदी के जन्मदिन से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्

मांनीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने पीएम मोदीजी को दी जन्मदिन की बधाईया, शुभ कामनाएं
 'देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व विजय जीवन की उत्तम तस्वीर की कामना करता हूं। मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे निरंतर सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।' उन्होंने आगे कहा, 'मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा देवता रुपी महानायक देश बने विश्व गुरु सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामयी जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया और समझाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।'

राष्ट्रपति कोविंद ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।

भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।

७१ हजार दीपों से सजेगा भारत माता मंदिर
प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 21 दिन तक वाराणसी में 71 आयोजन होंगे। इसमें भारत माता मंदिर पर 71 हजार दीपक जलाने, गंगा में 71 मीटर की चुनरी चढ़ाने और सभी विधानसभाओं में 71-71 किलो लड्डू वितरित करने की योजना है। सितंबर को सुबह 10 बजे अस्सी घाट पर मां गंगा को 71 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाने के कार्यक्रम होगा। जिला एवं महानगर में हर घर एक दीप जलाने और 71 प्रमुख मंदिरों में आरती एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम भी होगा।

मोदी की तस्वीर वाले 14 करोड़ राशन बैग बांटे जाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाले 14 करोड़ राशन बैग बांटे जाएंगे। प्रधानंत्री करीब कल्याण योजना के तहत 5 किलो राशन वाले बैग लोगों को दिए जाएंगे। अब तक भाजपा शासित प्रदेशों में कुल 2.16 करोड़ बैग बांटे जा चुके हैं। देश भर के भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को दो करोड़ पोस्टकार्ड भेजेंगे और उन्हें आश्वस्त करेंगे कि वह समाज सेवा के लिए खुद को समर्पित करेंगे।

फ्री राशन से रक्तदान शिविर तक का होगा आयोजन
मोदी के बर्थडे पर इस अभियान के तहत जिला स्तर पर भाजपा रक्तदान शिविर और मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है। पार्टी आलाकमान ने इस विशेष अवसर को चिह्नित करने के लिए कैडर को एक ही दिन में 1.5 करोड़ टीके देने, स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर आयोजित करने, गरीबों को राशन वितरित करने और प्राप्त उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर के 20 साल पूरे होने पर शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।


गुजरात में दिव्यांगों के लिए ‘मोबाइल वैन’ सेवा शुरू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर ‘जयपुर फुट यूएसए’ ने गुजरात के दिव्यांगों के लिए मुफ्त कृत्रिम अंग (प्रोसथेटिक फीटमेंट) प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम में ‘एक मोबाइल वैन’ सेवा की शुरुआत को मंजूरी दी। प्रख्यात भारतीय योग गुरु एवं स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के कुलपति डॉ. एचआर नागेंद्र और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के मुख्य संरक्षक एवं बीएमवीएसएस के संस्थापक पदम भूषण डीआर मेहता वीर ने ऑनलाइन एक कार्यक्रम में ‘मोबाइल वैन’ सेवा की शुरुआत को हरी झंडी दिखाई।

भाजपा ने बनाई है चार सदस्यीय समिति
सेवा और समर्पण अभियान के लिए भाजपा ने एक चार सदस्यीय समिति बनाई है। ताकि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। इस समिति का नेतृत्व कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं। इस अभियान के तहत जिला स्तर पर भाजपा रक्तदान शिविर और मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है।


भाजपा ने की है बड़े जश्न की तैयारी
भाजपा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भाजपा ने 20 दिन के एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है। इसे सेवा और समर्पण अभियान का नाम दिया गया है। ये अभियान 7 अक्तूबर को खत्म होगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। इस दौरान रिकॉर्ड 1.5 करोड़ लोगों को टीका लगाने की तैयारी है। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता दो अक्टूबर को देश भर में स्वच्छता अभियान चलाएंगे और खादी व स्थानीय उत्पादों के प्रति लोगों में जागरूकता का भाव पैदा करेंगे। दो अक्टूबर को राष्ट्रपतिा महात्मा गांधी की जयंती है। 

#Northmumbaiwishesmodiji
#Tasveernewsstation

No comments:

Post a Comment